JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, CM नीतीश कुमार बोले- जो प्रदेश में देखा, अब देश में दिखेगा
(India)

पटना में आज होने वाली JDU की होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले पार्टी को तगड़ा झटका लगा है.... मणिपुर में JDU के 6 में से 5 विधायकों ने पाला बदल लिया है.... सभी भाजपा में शामिल हो गए हैं.... इनमें केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछब उद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं... मणिपुर विधानसभा सचिवालय ने भी इन विधायकों के भाजपा में शामिल की जानकारी दी है.... JDU ने इस साल मार्च में हुए मणिपुर विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे.... जिसमें से छह सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब वहां सिर्फ एक विधायक ही JDU में बचा है.... बताया जा रहा है कि सभी विधायक JDU के NDA गठबंधन से बाहर आने के फैसले से नाराज थे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।