राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। विधायक वाजिब अली ने नगर विधानसभा क्षेत्र में विद्यालय में रिक्त पद को लेकर सवाल उठाया। जिसका मंत्री बीडी कल्ला ने जवाब देते हुए कहा कि डीपीसी की प्रक्रिया जारी है। एलए- 1 की 15,500 पदों पर जो भर्ती हुई है। उसमें से 64 पद भरे जायेंगे। जबकि सेकंड ग्रेड और लेवल 2 की भर्ती प्रक्रिया जारी है। वहीं नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी मामले पर सवाल किया, जिसका शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।