CM Hemant Soren के आवास पर लगेगा जनता दरबार, ग्रामीणों से बातचीत करेंगे सीएम
(India)
बरहेट स्थित अपने निजी आवास पर जनता दरबार लगाएंगे, जिसमें सीएम ग्रामीणों से बातचीत करेंगे. वहीं जनता दरबार से पहले उनके आवास पर झारखंड आंदोलनकारी पहुंचेसीएम ने कहा कि उन्होंने जो वायदे किए हैं उन्हें पूरा करने की हर ज़रूरी कोशिश करेंगे. कहा कि अभी तक सरकार ने कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए हैं और आगे भी ऐसे ही फैसले लेते रहेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के गरीब गुरबों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं बनाई गई है. सरकार ने इन योजनाओं को प्राथमिकता से चिह्नित किया है. सरकार यह प्रयास कर रही है कि गरीबों का विकास हो लोगों को रोजगार मिले, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, हमारा राज्य कुपोषित ना रहे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।