(India)
भारी बारिश की चेतावनी के साथ ही गुरुग्राम और नोएडा में आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे. साथ ही कॉरपोरेट्स को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की भी सलाह भी दी गई है. भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई. पुलिस को भी सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए संघर्ष करना पड़ा. पैदल चलने वालों को गंभीर रूप से जलमग्न गलियों और मुख्य सड़कों से चलने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस बारिश ने नगर निगम और जिला प्रशासन की पोल भी खोल दी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।