सीएम गहलोत आज मीडिया से होंगे रूबरू,इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022 की देंगे जानकारी
(India)

जयपुर- मुख्यमंत्री गहलोत करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
7 अक्टूबर को राजस्थान में होना है इन्वेस्ट राजस्थान समिट 2022
सीएम निवास पर मीडिया से रूबरू होंगे गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को ‘इन्वेस्ट राजस्थान 2022‘ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड की विषम परिस्थितियों से प्रभावित अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ ही निवेश एवं रोजगार बढ़ाने में इन्वेस्ट राजस्थान समिट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग पूर्ण सहयोग एवं समन्वय की भावना से कार्य करें, ताकि अभी तक जो निवेश प्रस्ताव आए हैं वे धरातल पर उतरें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए हैं, जिससे राजस्थान में निवेश के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। राज्य सरकार के इन फैसलों का लाभ समिट के दौरान मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।