हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत,कांग्रेस नेताओं की बीजेपी में शामिल होने की होड़
(India)

हरिद्वार पंचायत चुनाव में बीजेपी को मिली जीत के बाद कांग्रेस के नेताओं की बीजेपी में शामिल होने की होड़ लग गई है... वहीं कांग्रेस की भगवानपुर से विधायक ममता राकेश के बेटे और बेटी ने भी हाथ का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया... जिसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने ममता राकेश पर कटाक्ष करते हुए कहा कि व्यक्तिगत फायदे के लिए ममता ने अपने बेटे और बेटी को बीजेपी में शामिल करवाया गया है...उन्होंने कहा कि ममता राकेश कांग्रेस के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुकी हैं...और ये ममता राकेश की नैतिक जिम्मेदारी थी कि वे अपने बेटे अभिषेक राकेश और बेटी आयुषी राकेश को बीजेपी में जाने से रोक पाती...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।