उत्तराखंड स्पीकर खंडूरी ने दिखाए सख्त तेवर,कार्मिकों को प्रोफेशनल तरीके से काम करने के दिए निर्देश
(India)
विधानसभा देहरादून में अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने अधिकारियो की बैठक ली, जिसमे उन्होंने उत्तराखंड की विधानसभा को देश में आदर्श विधान सभा के रूप में स्थापित किए जाने के लिए सभी कार्मिकों को प्रोफेशनल तरीके से काम करने के निर्देश दिए, विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों एवं कार्मिकों की कार्यप्रणाली को समझने के लिए अनुभाग अधिकारी एवं उससे ऊपर के अधिकारियों से जानकारी ली, अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने कहा कि देहरादून राज्य में महिलाओं के लिए कड़ा से कड़ा कानून का निर्माण होना चाहिए, महिलाओं के साथ हुई घटना पर त्वरित कर्रवाई होनी चाहिए। वाकिंग वूमेन पोस्टर खुलने चाहिए क्योंकि यदि महिलाएं कहीं काम कर रही हैं तो शाम को सेव इंवॉल्वमेंट में रह सके। जहां पर उनकी सिक्योरिटी की भी पूर्ण व्यवस्था हो, इसके अलावा महिला सुरक्षा को लेकर एक ऐप होना चाहिए । ताकि एक बटन दबाने पर महिलाओं का संपर्क अधिकारियों से हो और अधिकारी उस पर तुरंत मदद कर सके। आगे उन्होंने कहा कि हमें समाज को बदलना पड़ेगा।हमें अपने बेटों में संस्कर डालना चाहिए उन्हें घर में सीखाना चाहिए कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।



Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।