नॉर्थ ईस्ट का विकास और नॉर्थ ईस्ट में BJP का विकास दोनों एक साथ चले हैं
(India) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) असम के गुवाहाटी में नवनिर्मित असम (Assam) भारतीय जनता पार्टी राज्य मुख्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर अमित शाह ने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "आज असम में मैं गृहमंत्री के नाते नहीं आया हूं, मैं आज यहां बीजेपी (BJP) के एक कार्यकर्ता के नाते आया हूं." केंद्रीय गृह मंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाया कि असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बनाया था. लोग हमेशा चिंतित रहते थे कि अगर असम को समावेशी विकास नहीं मिला तो यह उत्तर पूर्व के लिए एक बड़ी समस्या होगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।