सीएम केजरीवाल ने बजट में अफगानिस्तान को आर्थिक सहायता देने पर उठाए सवाल, बोले- दिल्ली का फंड काट कर तालिबान को आर्थिक मदद
(India) सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ''अपने देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली का फंड काट कर तालिबान को फंड देना क्या सही है? लोग इसका सख़्त विरोध कर रहे हैं. '' इस बार के यूनियन बजट में केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान के लिए 2.5 करोड़ डॉलर यानी 200 करोड़ रुपये विकास सहायता पैकेज के प्रस्ताव की घोषणा की है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में अफगानिस्तान को उसके विकास के लिए सहायता के रूप में 200 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था. अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद हिंदुस्तान ने दूसरी बार आर्थिक मदद की है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।