जयशंकर ने ब्रिटिश सरकार को सुरक्षा में चूक के लिए ठहराया जिम्मेदार , सैन फ्रांसिस्को में  भारतीयों ने निकली रैली
(International) ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय तिरंगा हटाने के प्रयास की घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को तीखे तेवर के साथ ब्रिटेन सरकार को सुरक्षा की चूक का ज़िम्म्मेदार माना है | उन्होंने कहा, ‘‘दूतावास या उच्चायोग या वाणिज्य दूतावास और उनके परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना उस देश का दायित्व है, जहां वह स्थित हैं। इन दायित्वों को पूरा नहीं किया गया।'' UK की सरकार ने अपने दायित्वों को पूरा ना करते हुए हाई कमीशन कैंपस की सेफ्टी का ध्यान नहीं रखा जिससे यह नकारात्मक परिस्थिति सामने आयी है | वही दूसरी और सैन फ्रांसिस्को में इंडियन कॉन्सुलेट के सामने भारतीयों ने एक रैली निकाली। इस दौरान लोग भारतीय और अमेरिकी झंडों के साथ नाचते दिखे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।