(Jaipur, Jaipur)
एक बार फिर राजस्थान में कुछ दिनों की खिलती धूप के बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण वर्षा के काले बादल नज़र आ रहे है | मौसम केन्द्र के मुताबिक 29 मार्च से राज्य में थंडर स्टॉर्म की गतिविधिया शुरू हो गयी है जिस कारण राजस्थान समेत उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की आशंका जताई जा रही है | मार्च के महीने में राजस्थान में औसत 4.5MM बरसात होती है, लेकिन इस बार ये अब तक 15.4MM तक हो चुकी है। 29-30 मार्च को जो बारिश होने का अनुमान है उससे ये संख्या और बढ़ने की संभावना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।