अखबार के विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने बीजेपी के निराधार दावे पर, कांग्रेस को 'संप्रभुता' वाले बयान पर भेजा नोटिस
(India) चुनाव आयोग ने अखबार के विज्ञापन पर भाजपा को नोटिस थमाया है. वहीं संप्रभुता वाले मामले को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के संबंध में कांग्रेस से भी जवाब मांगा है. चुनाव आयोग ने सोमवार को भाजपा को उसके अखबार के विज्ञापन में कांग्रेस के खिलाफ कथित रूप से निराधार दावे करने के लिए नोटिस जारी किया और मंगलवार रात 8 बजे तक इन दावों के समर्थन में "सत्यापन योग्य और पता लगाने योग्य" तथ्यों को बताने के लिए कहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।