देश के विभिन्न राज्यों में बारिश का सितम जारी,कई राज्यों में हालात हुए बाढ़ जैसे
(India) देश के अलग अलग हिस्सों से बाढ़ और बारिश की ख़बरें आ रही है, वहीं देश के उतरी राज्यों में इस वक्त भारी बारिश का सितम जारी है, जिससे बाढ़ के हालात बने हुए है। पहाड़ी राज्यों उतराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश से सभी रास्तें बंद हो गई है, उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्सा बारिश में तबाह हो गया । जिससे हाईवे बंद हो गयी है, जगह-जगह हजारों से अधिक तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश में अब तक बदल फटने की 35 घटनाएं सामने आई है। वहीं पिछले एक महीने में 27 बार बदल फट चुके है, जिससे बाढ़ की समस्या उत्पन्न हुई है,बाढ़ से कई लोगों की मौत हो गयी है,सैकड़ों घर तबाह हो चुके है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में फिर बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। यमुना अब भी खतरे के निशान से ऊपर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।