राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून , चुभने लगी धूप की किरणे
(Jaipur, Jaipur)
बारिश के इस मौसम में जहाँ सर्दी की आहट महसूस होनी चाहिए वहाँ राजस्थान में मानसून कमजोर पडता नजर आ रहा है । सितम्बर की शुरुआत से ही चिलचिलाती धुप ने अधिकतम तापमान को 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ा दिया है | मानसून के कमजोर पड़ने से प्रदेश में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसी तरह से गंगानगर में दिन का पारा 39.7, हनुमानगढ़, पिलानी और फतेहपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी बेल्ट जोधपुर, बाड़मेर, जालोर में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे ही रहा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।