जयपुर में सड़क हादसे के बाद हुए विवाद में युवक की मौत इलाके में पुलिस जाब्ता तैनात
(India) जयपुर में सड़क हादसे के बाद हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। घटना शहर के सुभाष चौक थाना इलाके की है। जहां मेहरा कॉलोनी के पास दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। दो बाइकों की टक्कर के बाद बाइक सवारों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों से समझाइश की। मामला बढ़ने के बाद एक बाइक सवार मौके से निकल गया। लेकिन दूसरे बाइक सवार की स्थानीय निवासियों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। स्थानीय निवासियों और बाइक सवार के बीच मारपीट में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक इकबाल बताया जा रहा है। युवक की मौत की खबर लगते ही इलाके में तनाव फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर लोगों से समझाइश की। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।