(India)
उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के साथ ही राजस्थान में पारा एक बार फिर गिरना शुरू हो गया है| बीती रात सीकर, हनुमानगढ़, फतेहपुर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. इससे यहां लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 19-20 अक्टूबर तक राजस्थान के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाएगा. सर्दी शुरू हो जायेगी | खास बात यह है कि पिछले 24 घंटों में भी राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई | मौसम विभाग के मुताबिक अगले 8 दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है| ऐसे में अधिकतम तापमान औसत से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है| इससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रदेश के चूरू, सीकर और झुंझुनूं में रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी | वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर और जालौर जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है|
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।