भाजपा की पहली लिस्ट जारी होने के बाद, वसुंधरा के समर्थक ना खुश
(India) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है | वसुंधरा राजे समर्थकों ने बगावत कर दी है| बागियों ने 41 में से दो दर्जन सीटें जीत ली हैं। वक्त की नजाकत को भांपते हुए बीजेपी ने बागियों को मनाने के लिए केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में डैमेज कंट्रोल कमेटी बनाई है। लेकिन बागी झुकने को तैयार नहीं हैं|

भारतीय जनता पार्टी की इस लिस्ट में जिन 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, उनमें 31 नए चेहरे हैं | पार्टी ने सात सांसदों को भी टिकट दिया है, जिनमें महारानी दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नाम भी शामिल हैं| वहीं, टिकट की आस लगाए बैठे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कई समर्थकों को निराशा हाथ लगी है | ऐसे नेता भी जिनका टिकट पक्का माना जा रहा था |
हालांकि वसुंधरा ने अपने समर्थकों को काफी समझाने की कोशिश की है , परंतु समर्थकों भारी मात्रा में ना खुश नजर आ रहे है | उनका ऐसा लगा रहा की हमारे राज नेता के प्रति भाजपा का कोई नया खेल है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।