राजस्थान कांग्रेस की चुनाव समिति की पहली बैठक आज होने जा रही है | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सीएम गहलोत, प्रभारी रंधावा, सह प्रभारी सचिन पायलट समेत कमेटी के सदस्य मौजूद रहेंगे| पीईसी की बैठक में चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चयन प्रक्रिया पर चर्चा होगी | कांग्रेस की पहली सूची सितंबर में आ सकती है | यह भी तय किया जाएगा कि सिफ़ारिश के आधार पर किसी को टिकट नहीं दिया जाएगा | चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी।
राजस्थान कांग्रेस की चुनाव समिति की अहम बैठक में लिए गए कुछ अहम फैसले :
* चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त चेहरे ढूंढने की रणनीति बनाई जाएगी.
सर्वेक्षण के आधार पर टिकट बांटे जाएंगे
* किसी भी तरह का भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा।
* किसी की सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं दिया जाएगा.
* टिकट चयन पर अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान लेगा.
* प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य जिला स्तर पर जाकर विधानसभावार योग्य दावेदारों
के पैनल बनाएंगे.
* इन पैनलों को प्रदेश चुनाव समिति के सामने लाया जाएगा, जिसके बाद पैनलों को राजस्थान कांग्रेस
स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा जाएगा.
* पैनल सीलबंद लिफाफे में स्क्रीनिंग कमेटी को भेजे जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।