राजस्थान में गर्मी ने ली विदाई,न्यूनतम तापमान में गिरावट
(India) राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का असर दिख रहा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी का दौर शुरू कर दिया है। शेखावाटी के चूरू, सीकर और झुझुनू जिलों में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पिलानी, बाड़मेर और बीकानेर में सीजन का सबसे कम पारा दर्ज किया गया।
राजस्थान में ठंड बढ़ने का सिलसिला तेज हो गया है। प्रदेश में शीतलहर के कारण अब लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है।
राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गयाहै। हिल स्टेशन माउंट आबू में सर्दी शुरू हो गई है और यहां रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। शेखावाटी में अब गांवों में ही नहीं शहरों में भी सर्दी बढ़ गई है | यहां का तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच में पहुंचने लगा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।