चुनावी सभाओं से राज्य में बढ़ी राजनीतिक उड़ानें
(India) राजस्थान में विधानसभा चुनावी माहौल चरम पर दिखाई दे रहा है | प्रचार-प्रसार में अब कुछ ही समय बचा है | इसलिए सभी पार्टियों के नेता तेजी से दौरे कर रहे हैं | यही वजह है कि दोनों प्रमुख पार्टियों के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्टियों के नेता भी राज्य में चुनावी दौरों के दौरान हवाई यात्रा पर करोड़ों रुपये खर्च करते नजर आ रहे है |

हेलिकॉप्टर से लेकर चार्टर्ड प्लेन तक हर दिन जयपुर के आसमान में चक्कर लगा रहे हैं | कुछ नेताओं ने तो चुनाव तक अपने लिए हेलीकॉप्टर भी बुक करा लिया है |

बड़े-बड़े नेता इन विमानों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल कर रहे हैं
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, प्रभारी रंधावा हेलीकॉप्टर VT-WCL का यूज कर रहे हैं | पूर्व सीएम वंसुधरा राजे हेलीकॉप्टर VT-IKR का उपयोग कर रही हैं | आरएलपीए प्रमुख हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी चंद्रशेखर आजाद रावण हेलीकॉप्टर VT-OXF का इस्तेमाल कर रहे हैं | सचिन पायलट हेलीकॉप्टर VT-JSH का यूज कर रहे हैं | केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी हेलीकॉप्टर VT-GVI का इस्तेमाल कर रहे हैं | कांग्रेस नियमित रूप से चार्टर्ड विमान VT-OBR का उपयोग कर रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी चार्टर्ड विमान VT-BAF का यूज कर रहे हैं |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।