Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: रोबोट जाएगा सुरंग के अंदर, सेना ने सुरंग की डिजिटल मैपिंग शुरू कर दी है
(India) उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के अभियान का सोलहवां दिन आज है. मौसम विभाग की भारी बर्फबारी की चेतावनी के बाद सुरंग की डिजिटल मैपिंग की गई है. ड्रोन मैपिंग किसी भी जगह की 3D मैपिंग का सबसे कारगर उपाय है. उत्तरकाशी सुरंग में धातु के अवरोधों की वजह से ड्रिलिंग का काम बार-बार रुक रहा है. इसके अलावा मौसम विभाग ने आज सोमवार से भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में यहां की पहाड़ी मिट्टी एक बार फिर धंस सकती है.
ड्रोन से की गई 3D मैपिंग बेहद मददगार साबित होगी, यह सुरंग के बिल्कुल अंदर तक मौजूदा जगहों की लंबाई, चौड़ाई, गहराई तथा अन्य स्ट्रक्चर की सटीक डिजिटल कॉपी उपलब्ध कराएगी, जो सुरंग में मजदूरों तक पहुंचने के लिए अचूक रणनीति बनाने में मददगार साबित होगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।