(India)
जयपुर के श्याम नगर इलाके में आज बदमाशों ने करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी । बता दें कि सुखदेव सिंह के घर पर अज्ञात चार से पांच बदमाशों ने घुसकर फायरिंग की। जिसमें सुखदेव सिंह सहित उनका निजी सुरक्षाकर्मी और एक अन्य साथी भी घायल हो गया। इसके बाद गोगामेड़ी को मानसरोवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सुखदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर पुलिस भी एक्शन मोड पर आ गई है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।