कल होगा मरुधरा के नए सरदार का राज तिलक समारोह
(India) मरुधरा के नए सरदार का राज तिलक समारोह को लेकर तैयारियां बड़ी धूमधाम से की जा रही है | प्रदेश की राजधानी जयपुर में मरुधरा के नए सरदार के राज तिलक को लेकर सभी जगह अच्छे से तैयारी की गयीं है | भजनलाल शर्मा 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर 15 दिसंबर को शपथ लेंगे। इसके लिए बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीटिंग हुई। इसमें मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा प्रदेश भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर को अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा।
आपको बता देते है कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत का दौर जारी है | भाजपा मुख्यालय और गेस्ट हाउस में भजनलाल का स्वागत किया गया| कार्यकर्ताओं ने बुके और माला पहनाकर स्वागत किया इस दौरान भजनलाल शर्मा सेवा सदन भी पहुंचे और वरिष्ठ प्रचारकों से चर्चा की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।