राजस्थान में माननीय दीया कुमारी जी और श्रीमान प्रेमचंद बैरवा साहब लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ , साथ ही साथ पीएम मोदी समेत भाजपा की तमाम हस्तियां होंगी ताजपोशी समारोह में शामिल |
आपको बता देते है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं, कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं | भजनलाल पहली बार विधायक बने हैं, मंगलवार(12 दिसंबर ) को भारतीय जनता पार्टी नेता की पार्टी मीटिंग में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह, सरोजो पांडे और विनोद तावड़े की मौजूदगी में भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री और दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा डिप्टी सीएम नामांकित घोषित किया गया | उपमुख्यमंत्री आमतौर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेता है। संविधान की नजर में वह एक मंत्री हैं | राजस्थान के उपमुख्यमंत्री: चुनाव नतीजों के 9 दिन बाद आखिरकार राजस्थान को एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री मिल गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।