बुधवार को राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
(India) राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की| बैठक बुधवार शाम को हुई और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 सिविल लाइंस स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर पहुंचे थे | दोनों की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है | पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की कईं तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि आज राजस्थान के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की | इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्ली के लिए रवाना होते नजर आएं | पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मुलाकात की कईं तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर हुई है | उनको आधार बनाकर कई यूजर ने कमेंट के माध्यम से काफी अच्छा भाव प्रकट किया है | और कईं यूजर बोले- क्या आप कोई नया जादू करने जा रहे हैं | राजस्थान के पूर्व और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया खूब प्रचलित हो रही है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।