मरुधरा की मंत्रिमंडल गठन का आज होगा आगाज,राज्यपाल कलराज मिश्र दिलाएंगे नये मंत्रियों को शपथ
(India) मरुधरा की मंत्रिमंडल गठन का आज होगा आगाज, राज्यपाल कलराज मिश्र दिलाएंगे नये मंत्रियों को शपथ | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भाजपा आलाकमान ने अचानक कल दिल्ली बुलाया। सीएम शुक्रवार की रात दिल्ली में रहे थे, आज शनिवार दोपहर 3:15 बजे जे समथिंग कैबिनेट का गठन हो जाएगा | इसके लिए भाजपा पार्टी की तरफ से निमंत्रण भेजा गया है | मंत्रिमंडल गठन के नामों पर सहमति के लिए 27 दिसंबर को बैठक हुई थी | इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ शामिल थे | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीना और बाबा बालकनाथ को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है|महिला चेहरों में अनिता भदेल, दीप्ति माहेश्वरी पर नजरें रहेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।