राजस्थान के आँचल पर सर्दी का बड़ा सितम
(India) राजस्थान में सर्दी सितम ढहा रही है। लगातार चल रही ठंडी हवाएं, सुबह के दौरान घना कोहरा और दिन में गलन ने धूजणी छुड़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले दौ दिन घने कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में तीन दिन तक घने कोहरे और अतिशीत दिन रहने की संभावना बनी रहेगी। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। सात जनवरी को उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने और 8 व 9 जनवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिरोही प्रदेश में सर्दी का तेज़ प्रकोप जारी है जिसका असर सिरोही जिले में भी देखने को मिल रहा है जिलेभर में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी है सबसे ज्यादा असर माउंट आबू में महसूस किया जा रहा है जंहा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान -3 डिग्री दर्ज किया गया। पारे में गिरावट के चलते लोगों की धुजनी छूट गई।पारे में गिरावट से मैदानी इलाकों सहित घरों और कारों की छत और बाहर रखे सामान पर ओस की बुंदे जम गई। सर्दी के तेज़ प्रकोप के चलते लोगों की दिनचर्या में खासा असर पड़ा है। लोग देर तक घरों में दुबके रहते है। वही अलाव के सहारे सर्दी से बचने का भी जतन कर रहे है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।