मरुधरा पर बढा सर्दी का सितम,घने कोहरे में आमजन का हुआ बुरा हाल
(India) मरुधरा पर बड़ा सर्दी का सितम,घने कोहरे में आमजन का हुआ बुरा हाल | मरुधरा में सर्दी काफी मात्रा में पड़ रही है | जिससे आमजन का बुरा हाल हो रहा है | सर्दी में दफ्तर से लेकर कृषि क्षेत्र में सर्दी बड़ा सितम दिखा रहा है | घने कोहरे में लिपटा हुआ मरुधरा का आँचल,सर्दी के सितम से ठिठुरता हुआ राजस्थान | पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों को भी ठिठुराकर रख दिया है। समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राजस्थान में भी लगातार सर्दी के तेवर तीखे हो रहे है। प्रदेश के 20 से अधिक जिले घने कोहरे की आगोश में है। सबसे कम तापमान माउंट आबू में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा करीब आधा दर्जन शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी सोमवार को ठंड के साथ घना कोहरा शहर में छाया रहा। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार भी धीमी कर दी। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार और मंगलवार को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर, संभाग में ओलावृष्टि की के साथ ही जोधपुर, बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।