श्रीकरणपुर चुनाव में कांग्रेस के रुपिन्दर सिंह कुन्नर की जीत को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है | जयराम रमेश ने कहा भाजपा ने सत्ता के अहंकार में चुनाव लड रहे प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता का मज़ाक बना दिया था। श्रीकरणपुर की जनता ने भाजपा के घमंड को तोड़ दिया है | वहीं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा भाजपा की नई “पर्ची सरकार” इधर कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलती रही, उधर जनता ने इनका मंत्री ही बदल दिया |वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी शुभकामनाएं दीं ट्वीट के जरिए लिखा - श्रीकरणपुर विधानसभा उपचुनाव में श्री रुपिंदर सिंह कुन्नर जी के विजयी होने पर उन्हें शुभकामनाएं। मुझे खुशी है कि श्रीकरणपुर की स्वाभिमानी जनता ने कांग्रेस की रीति-नीति और विचारधारा पर विश्वास जता कर प्रगति, खुशहाली और अपने सुरक्षित भविष्य को चुना है। इस जनादेश रूपी आशीर्वाद के लिए श्रीकरणपुर की जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।