बलिया जिले के मनियर में हुई अनोखी शादी थाने से दूल्हा-दुल्हन की बारात निकली
(Bairia, Ballia) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से है, जहां मनियर थाना क्षेत्र में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां थाने से दूल्हा-दुल्हन की बारात निकली और थाने के बगल के मंदिर में शादी संपन्न कराई गई | शादी के वादे से मुकरने के बाद युवती थाने पहुंच गई। वहीं ग्रामीणों के सहयोग से रविवार की शाम थाने के पास स्थित मंदिर में शादी का आयोजन किया गया | जानकारी के मुताबिक, मनियर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी पवन राजभर का बासडीह रोड थाना क्षेत्र की एक लड़की से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था | बताया जाता है कि शनिवार की शाम युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की बात कहकर गांव आया था | रात भर घुमाने के बाद लड़की को मनी स्टैंड पर छोड़ दिया गया | लड़की ने अपने परिवार को फोन किया और थाने पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में समझौता कराकर मंदिर में शादी करा दी। इसके बाद दोनों राजी खुशी से चले गये | इस संबंध में थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि चूंकि दोनों बालिग थे इसलिए परिजनों की सहमति और आपसी सहयोग से उन्होंने मंदिर में शादी कर ली |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।