(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आज किसान मेले का उद्घाटन किया | इस मेले का अयोजन CSIR – CIMAP में किया गया | इस दौरान सीएम योगी ने मेले में लगे स्लाटों का अवलोकन किया और किसानों से बातचीत भी की | इस मेले में लगभग 21 राज्यों से पांच हजार से ज्यादा किसान शामिल हुए हैं औषधीय पौधों की खेती करने वाले किसानों के लिए सीमैप एक एरोमा मिशन ऐप भी लांच करेगा जो किसानों और इंडस्ट्री के बीच एक पुल का काम करेगा | इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ है और सरकार का मकसद किसानों की आय दोगुना करना है जिस पर हम काम कर रहे हैं |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।