(JHARKHAND, JHARKHAND)
झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन का नाम घोषित होने के बाद सरायकेल खरसांवा जिले के गम्हरिया ब्लॉक के जिलिंगगोरा गांव में जश्न का माहौल हो गया | गांव में चंपई सोरेने के घर के बाहर उनके भाई डीकु राम सोरेन और परिवार के दूसरे सदस्यों को बुधवार रात गांव वालों के साथ नाचते-गाते देखा गया | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को ईडी ने उनके घर पर करीब छह घंटे तक लंबी पूछताछ की। इसके बाद शाम को हेमंत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हेमंत के इस्तीफे के बाद सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को नया मुख्यमंत्री चुना गया | चंपई सोरेन पांचवीं बार विधायक बने हैं। वो लगातार चार बार से सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।चंपई सोरेन ने लगातार सभी विधानसभा चुनाव जीते हैं। साल 2010, 2013 और 2019 में वो झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। फिलहाल हेमंत सरकार में वो परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री थे। चंपई सोरेन, हेमंत परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं। इसलिए हेमंत ने इस्तीफे के बाद उन पर भरोसा जताया।झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चंपई सोरेन का नाम घोषित होने के बाद प्रदेश में ख़ुशी की लहर|
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।