(India)
पाली सांसद खेल महाकुंभ के मेगा आयोजन में आज शनिवार को बांगड़ स्टेडियम में आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह, जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान मंत्री ने खिलाड़ी को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से युवाओं में खेल की स्पर्धा बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है ताकि शहर और ग्रामीण क्षेत्र से युवा अपनी प्रतिभा दिखा सके। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीसी से जुड़कर संबोधित किया। पाली सांसद खेल महाकुंभ के आयोजनकर्ता और सांसद पीपी चौधरी की पहल से स्टेडियम के अलावा संसदीय क्षेत्र के 11 सौ अधिक विद्यालयों के स्कूली छात्र-छात्राओ ने ऐतिहासिक आयोजन में हिस्सा लिया। स्टेडियम में कई प्रतियोगिता और स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक गीतों पर प्रस्तुतिया भी दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।