राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, फिर से शीतलहर का दौर
(India) राजस्थान में चल रही शीतलहर और कोहरे के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव का दौर जारी है । उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में बारिश का दौर चला। सोमवार को भी कई इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई । मौसम विभाग की मानें तो 4 फरवरी से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते प्रदेश में बारिश का दौर शुरू है । पश्चिमी विक्षोभ का असर एक - दो दिन में समाप्त हो जाएगा । जिसके बाद फिर मौसम शुष्क रहने और पर्वतीय इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते सर्दी का असर तेज हो सकता है । हालांकि दिन में तापमान में इजाफा होने से सर्दी से राहत मिलेगी । वहीं राजधानी जयपुर में भी सोमवार अलसुबह आसमान में बादल रहे । लेकिन आसमान साफ रहने से दिन में तेज धूप से फिर तापमान में इजाफा दर्ज किया गया । मौसम विभाग ने हाड़ौती और मारवाड़ अंचल के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।