नागौर में नाबालिग छात्र की हत्या के मामले में विधायक हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना
(Nagaur, Nagaur) नागौर में नाबालिग छात्र की हत्या के मामले में खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर आरोप लगाया | उन्होंने कहा कि मामले में नागौर पुलिस ने गंभीर लापरवाही बरती है | ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए | बता दे हनुमान बेनीवाल ने दिवंगत बालक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया | इस दौरान बेनीवाल ने मामले को लेकर गहनता से उच्च स्तरीय जांच करवाने के लिए पीड़ित परिवार के समक्ष ही डीजीपी से दूरभाष पर वार्ता की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।