दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान भाजपा का अहम मंथन
(India) दिल्ली में प्रदेश भाजपा नेताओं ने आज अहम मंथन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के आवास पर लोकसभा चुनाव को लेकर चाय पर हुई मंत्रणा में राजस्थान के सभी राज्यसभा-लोकसभा सांसद मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी बैठक में शिरकत की। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सांसद नरेंद्र खीचड़, मनोज राजोरिया,निहालचंद, रामचरण बोहरा, कैलाश चौधरी, घनश्याम तिवाड़ी सहित कई नेता भी मंत्रणा में मौजूद रहे। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर मंत्रणा हुई, कि आखिर किस प्रकार से अपने अपने क्षेत्र में वोट बैंक को और ज्यादा मजबूत किया जाए। मिशन-25 को लेकर पार्टी ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा गांव चलो अभियान सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।