राजस्थान में राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 के लिए अधिसूचना जारी
(India) राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2024 के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नांमाकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है | मुख्य निवार्चन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 15 फरवरी, 2024 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे | भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के लिए राजस्थान विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा को रिटर्निंग ऑफिसर और सुरेश चंद्र पारीक को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है |मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विधानसभा में जमा किए जा सकते है | विधानसभा से अभ्यर्थी नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते है | दरअसल नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 फरवरी को विधानसभा में होगी | अभ्यर्थी 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे | आवश्यक होने पर मतदान 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा | मतगणना इसी दिन शाम 5 बजे से होगी | दरअसल राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए निर्वाचन होना है, जो 3 अप्रैल 2024 को रिक्त हो रही है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।