(India)
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज और 10 फरवरी को नागौर- आबूरोड़ दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री शर्मा 9 फरवरी को मूण्डवा के वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान के वार्षिकोत्सव में भाग लेंगे। सीएम हेलीकॉटर से खरनाल पहुचेंगे और वीर तेजाजी महाराज के मदिर मे दर्शन करेगें। मुख्यमंत्री खरनाल से हेलीकॉप्टर द्वारा मुंडवा पहुंचेंगे, जहां वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान के वार्षिकोत्सव और कन्या छात्रावास शिलान्यास कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे। उसके बाद नागौर जिला भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव के मध्यनजर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री अमरपुरा गांव में संत शिरोमणि श्री लिखमीदास जी महाराज के मन्दिर के दर्शन व पूजा करेंगे भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री गोगेलाव में रात्रि विश्राम करेंगे तथा ग्रामीणों से मिलेंगे। सीएम आज रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह नागौर आएंगे। वे शनिवार को जोधपुर से आबूरोड़ पहुचेंगे। जहां ग्राम प्रदर्शनी, भारतीय मजदूर संघ के अधिवेशन सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।