राजस्थान प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगा
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजस्थान में भी मौसम शुष्क रहने और तेज धूप निकलने से लोगों को तेज सर्दी से राहत मिली है। प्रदेश में शुक्रवार को दिन रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान माउंट आबू में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । वहीं मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में एक बार फिर मौसम करवट लेगा। सोमवार से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां होंगी। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार से जयपुर जोधपुर अजमेर भरतपुर बीकानेर और जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी जयपुर एसीकर दौसा अलवर बीकानेर हनुमानगढ़ चूरू नागौर टोंक भरतपुर करौली धौलपुर जैसलमेर जोधपुर सीकरए फतेहपुर भीलवाड़ा में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।