कोटा जवाहर नगर थाना क्षेत्र से लापता हुए कोचिंग छात्र का 8 दिन बाद भी नहीं चला पता
(Kota, Kota) कोटा जवाहर नगर थाना क्षेत्र से लापता हुए कोचिंग छात्र का 8 दिन बाद भी पता नहीं चला। छात्र की अंतिम लोकेशन गरडिया महादेव की मिली थी। अंतिम लोकेशन के आधार पर पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के गरडिया महादेव के जंगलों और चम्बल में तलाश करने में जुटी हुई है। निराश परिजनों ने रविवार को कलक्टर आवास पर डेरा डाल दिया। लापता छात्र रचित के परिजन और कोचिंग छात्र के पिता कलक्टर आवास के बाहर पहुंचे और पुलिस प्रशासन पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग करने लगे। सूचना पर कलक्टर आवास पर पुलिस जाप्ता पहुंचा। काफी समझाइश के बाद छात्र के पिता सहित तीन लोगों को पुलिस जिला कलक्टर से मिलाने आवास में लेकर गई। उन्होंने एसपी के नाम भी परिवाद दिया। जिसमें पुलिस न् उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए छात्र को ढूंढऩे की मांग की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।