(Bharatpur, Bharatpur)
राजस्थान का पूर्वी द्वार कहा जाने वाले भरतपुर का आज 291 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।जिसके उपलक्ष में यातायात चौराहे के पास स्थित महाराजा सूरजमल स्मारक पर लोहागढ़ विकास परिषद और पर्यटन विभाग की तरफ से पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर लोहागढ़ दुर्ग के संस्थापक महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और फूल माला अर्पित की। भरतपुर की स्थापना महाराजा सूरजमल ने 19 फरवरी 1733 को बसंत पंचमी के दिन की थी। हर साल की तरह इस बार भी जिला प्रशासन, नगर निगम, नगर विकास न्यास और शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से लोहागढ़ विकास परिषद के तत्वावधान में भरतपुर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।