(India)
प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत 297 सड़क प्रोजेक्ट्स के लिए 120 करोड़ रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति जारी हुई है | इस राशि से 883 किमी सड़कों के नवीनीकरण के कार्य करवाये जाएंगे | सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसकी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के मुताबिक़ ग्रामीण विकास मंत्रालय केंद्र सरकार ने प्रदेश को वित्तीय प्रोत्साहन राशि जारी की गई थी | विगत 8 माह से यह स्वीकृति अटकी हुई थी, राज्य सरकार के प्रयासों से यह स्वीकृति जारी हुई है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।