(India)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे, जहां पर उन्होंने आमजन से जनसुनवाई करके उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सांसद सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है जिसमें अब कोई सवारी करना नहीं चाहता, इसीलिए कांग्रेस पार्टी के कई नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं वहीं उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने का अवसर दिया है यह मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप करने के लिए बीजेपी को किसी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा। पीटीआई से गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए उन्हें भरोसा है कि बीजेपी लगातार तीसरी बार राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में सत्ता में आएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।