सीएम भजनलाल शर्मा मोबाइल वेटरिनरी इकाइयों की गाड़ियों का लोकार्पण कर, हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे
(India) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज ओटीएस स्थित अपने निवास पर मोबाइल वेटरिनरी इकाइयों की गाड़ियों का लोकार्पण कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और पशुपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म भी मौजूद रहेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी जिला मुख्यालयों पर भी समानान्तर रूप से मोबाइल वेटरिनरी इकाइयों के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । प्रदेश में 536 मोबाइल वेटरनरी इकाइयां संचालित की जाएंगी। इन इकाइयों के माध्यम से पशुपालकों की मांग के आधार पर उनके पशुओं को घर पर ही चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।