(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द हो गई है | गृह विभाग ने आदेश जारी किया, शासन ने भर्ती बोर्ड को निर्देश दिया है | जिस भी स्तर से लापरवाही बरती गई | उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का शासन ने आदेश दिया है | शासन ने प्रकरण की जांच एसटीएफ से करवाने के निर्देश दिए | साथ ही शासन ने दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के विरुद्ध भी कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए | इसके साथ ही शासन ने आगामी 6 महीने के अंदर परीक्षा करवाने का भी भर्ती बोर्ड को निर्देश दिया है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।