(India)
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज एक दिवसीय दौरे पर गोगुंदा और मावली जाएंगे। कार्यक्रम के अनुसार वे दिल्ली से उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पहुंचेगे। जहां से रवाना होकर गोगुन्दा जाएंगे और देवास तृतीय- चतुर्थ परियोजना का शिलान्यास करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे मावली पहुंचेगे, जहां राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दो मार्च को खेतड़ी, नवलगढ़ और श्रीमाधोपुर में यमुना जल समझौता धन्यवाद सभाओं को संबोधित करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।