कोटा में  पैंथर का रेस्क्यू करने के लिए नदी पार इलाके के क्रेसर जॉन में वन विभाग की टीम ने डेरा डाला
(India) कोटा में पैंथर का रेस्क्यू करने के लिए नदी पार इलाके के क्रेसर जॉन में वन विभाग की टीम ने डेरा डाल रखा है। वन विभाग की टीम पैंथर का रेस्क्यू करने मे जुटी हुई है। वन विभाग की टीम ने पैंथर के पैरों के निशान की वीडियोग्राफी की और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिए। टीम ने स्थानीय लोगों को पैंथर से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील भी की। पैंथर नान्ता के घने जंगलों से दीवार फांदकर प्लांट में आ पहुंचा। पैंथर के चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पैंथर करीब 10 मिनट तक प्लांट में इधर उधर घूमता रहा। गनीमत रही लेपर्ड ने किसी पर अटैक नहीं किया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।