प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 7 की मौत, सीएम भजनलाल शर्मा ने 5-5 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की
(India) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं | साथ ही घायलों को नियमानुसार समुचित सहायता और इलाज उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है | मुख्यमंत्री शर्मा के निर्देशानुसार मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता आपदा प्रबंधन एवं राहत विभाग की ओर से जिला कलक्टरों के माध्यम से और 1-1 लाख रूपए की सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी | मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि, ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र गिरदावरी करवाकर फसलों के खराबे का आकलन कराने के भी निर्देश दिए | शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से सवाई माधोपुर जिले में 4 व्यक्तियों की मृत्यु व 1 के घायल होने, दौसा जिले की लालसोट तहसील में 2 व्यक्तियों की मृत्यु और जयपुर जिले की चाकसू तहसील में 1 महिला की मृत्यु व 1 के घायल होने की सूचना मिली थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।