मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नपूर्णा मॉडल दुकानों का उद्घाटन किया
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्नपूर्णा मॉडल दुकानों का उद्घाटन किया। प्रदेश भर में कुल 1100 दुकानों का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पहले बीच रास्ते राश्न गायब हो जाता था। अब बिना भेदभाव के हर गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है। सुशासन का मॉडल ही राम राज्य है। अब प्रदेश में मुफ्त राश्न, मुफ्त आवास और इलाज मिल रहा है।योगी ने कहा कि पहले जरुरतमंदों को राशन नहीं मिलता था, 2107 से पहले धांधली होती थी। अब हर जरूरतमंद को योजना का लाभ मिल रहा है। ई-पास मशीनों के जरिए राशन वितरण किया जाता है। जिसके लिए राश्न भेजा जाता है, उसी को राशन मिलता है। हर जरुरतमंद को योजना का लाभ मिल रहा है। हर जरुरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। लखनऊ से सारी मॉनिटरिंग हो रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।