माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के तत्वावधान में गुरुवार को 10 वीं  बोर्ड परीक्षा शुरू हुई
(India) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के तत्वावधान में गुरुवार को 10 वीं बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। सुमेरपुर बोर्ड प्रभारी ने बताया कि सुमेरपुर शहर मे 3, तखतगढ़ नगर मे 2 समेत सुमेरपुर ब्लॉक में 18 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। गुरुवार को पहले दिन अंग्रेजी की परीक्षा हुई। परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू होकर 11:45 पर समाप्त हुई, दसवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से पहले छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद लेकर परीक्षा देने गए, परीक्षा प्रभारी ने बताया कि दसवीं बोर्ड परीक्षा में पहले दिन कुल 2832 परीक्षार्थियों में से 2791 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, 41 परीक्षार्थी अनुउपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा की हुई है, शिक्षा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।